कोरबा (मंथन) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने कुसमुंडा खदान का दौरा कर खनन कार्यों और परिचालन गतिविधियों की व्यापक समीक्षा की। उनके साथ एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी) पीएंडपी रमेश चंद्र महापात्र भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सीएमडी ने खदान में कोयला उत्पादन, प्रेषण, ओवरबर्डन हटाने, सुरक्षा उपायों तथा समग्र परिचालन दक्षता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय एवं ठेका पैचों में उत्पादन और उत्पादकता का भी जायजा लिया तथा निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए परिचालन प्रदर्शन में सुधार पर जोर दिया।
उन्होंने खदान की परिचालन तैयारियों का आंकलन करते हुए उत्पादकता बढ़ाने, सुरक्षा प्रथाओं को और मजबूत करने तथा उपभोक्ताओं तक कोयले का निर्बाध प्रेषण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार के साथ-साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
16 अगस्त / मंथन मित्तल





