Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पोड़ीबहार मिडिल स्कूल में लगी सभापति की पाठशाला-प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार दे किया सम्मानित
    कोरबा

    (कोरबा) पोड़ीबहार मिडिल स्कूल में लगी सभापति की पाठशाला-प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार दे किया सम्मानित

    By Vinod Mittal09/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के टैलेंट को निखारने, नैतिक और सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने, उनके बीच परीक्षा के डर को खत्म करने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के विकास के लिए नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति की पाठशाला मुहिम की शुरुआत की है। प्रत्येक माह 2-3 विद्यालयो में पहुंच कर नूतन सिंह स्वयं बच्चों से रुबरू होते हैं तथा सामान्य ज्ञान, बौद्धिक ज्ञान, मानसिक योग्यता के प्रश्नों से प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया जाता है। सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ पोड़ीबहार की पार्षद और एमआईसी सदस्य श्रीमती चंद्रकली जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान तथा शारीरिक संरचना के संबंध में बच्चों को पढ़ाया।
    शासकीय विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहन देने तथा प्रतिभाशाली बच्चों को सामने लाने के उद्देश्य से चालू किए गए चालू मुहिम “सभापति की पाठशाला” में शासकीय माध्यमिक शाला पोडीबहार में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने क्लास लगाया। निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने स्वयं कक्षा में बच्चों के साथ बैठकर उनसे सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, बौद्धिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। शासकीय विद्यालयो में प्रत्येक शनिवार को एक्टिविटी डे के रूप में खेल, कला, सामान्य ज्ञान का अभ्यास कराया जाता है। सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ पोड़ी-बहार की पार्षद और एमआईसी सदस्य श्रीमती चंद्रकली जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान तथा शारीरिक संरचना के संबंध में बच्चों को पढ़ाया।
    जनप्रतिनिधियों और शिक्षित नागरिकों को शासकीय स्कूलों से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने से शासकीय स्कूलों की समस्याओ को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर स्कूली बच्चो में खुशियां दुगना हो जाता है। नैतिक ज्ञान और सामान्य शिक्षा बच्चों के जीवन और चरित्र को सुधारने में सहायक सिद्ध होता है।
    पोडीबहार मिडिल स्कूल में आयोजित सभापति की पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ सामान्य ज्ञान और बौद्धिक ज्ञान प्रदर्शन के लिए दामिनी सेन, स्मृति एलिना टोप्पो, आयुश खड़िया, वेदिका पटेल को निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर तथा एमआईसी सदस्य श्रीमती चंद्रकली जायसवाल ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
    इस अवसर पर शिव कुमार जायसवाल, प्रधानपाठिका श्रीमती स्वर्ण संगिता कुजूर, शिक्षिका सुनिता नामदेव, कृष्णा साहू, सनप सिंह, समाजसेवी मनमोहन चंद्रा उपस्थित रहे।

    12 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article (कोरबा) अंडर 11 व 13 स्टेट “मिनी & सब जूनियर” बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चुनी जाएगी जिले की टीम
    Next Article (कोरबा) आत्महत्या से रोकने किया गया जागरूक

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    10/31/2026

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    10/31/2026

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच…

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.