Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बीओडी से अप्रूवल मिलने के बाद भी पदोन्नति अटकी
    कोरबा

    (कोरबा) बीओडी से अप्रूवल मिलने के बाद भी पदोन्नति अटकी

    By Vinod Mittal03/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) वरिष्ठता सूची पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) से अप्रूवल मिलने के बाद भी राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रबंधन ने अटका रखी है। इससे उत्पादन कंपनी के एक हजार कर्मचारियों को उचित निर्णय लेने का अब भी इंतजार है। दूसरी ओर वितरण व ट्रांसमिशन कंपनी ने इस पर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने पहल शुरू कर दी है। राज्य बिजली कंपनी के नियमित कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभदिलाने वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। इस पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से अप्रूवल मिल चुका है। पदोन्नति के मामले में 2004 की स्थिति में वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। बीओडी से अनुमोदन के बाद अब पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, लेकिन इसमें लेटलतीफी हो रही है। इससे उत्पादन कंपनी के कर्मचारियों को लाभ मिलने की आस अधूरी है। बीएमएस से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ समेत दूसरे कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों के समय-समय पर पदोन्नति के मुद्दे को उठाया है। वितरण व ट्रांसमिशन कंपनी में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, मगर उत्पादन कंपनी के कर्मचारी अभी भी वंचित है। इससे कर्मचारियों में भी आक्रोश है।
    * निर्णय लेने में लेटलतीफी से कर्मचारियों में है आक्रोश
    बीएमएस के उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल ने कहा कि उत्पादन कंपनी में बिजली कर्मचारियों के पदोन्नति के मामले में निर्णय लेने में लेटलतीफी से कर्मचारियों में आक्रोश है। वितरण व ट्रांसमिशन कंपनी में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्पादन कंपनी के लगभग एक हजार कर्मचारियों को पदोन्नति का इंतजार है। संगठन ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग उठाई है।
    * मानदेय बढ़ाने के बाद दूसरे मुद्दे पर हो चुकी चर्चा
    राज्य बिजली कंपनी में संविदा कर्मियों की सेवाएं यथावत रखने और मानदेय बढ़ाने के निर्णय के बाद बीएमएस से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने नियमित कर्मचारियों के मुद्दे उठाए। इस पर सकारात्मक चर्चा के बाद महासंघ ने वर्क टू रूल आंदोलन स्थगित किया था। लंबित मुद्दे पर कर्मचारियों के हितों पर जल्द निर्णय नहीं लेने पर दोबारा आंदोलन से पीछे नहीं हटने की बात कही है।

    11 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आरटीई से नर्सरी व केजी-1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, पहली कक्षा की 562 सीटों पर ही पढ़ पाएंगे गरीब परिवारों के बच्चे
    Next Article (कोरबा) वेदांता एल्युमीनियम ने ‘वेदमृत’ के रूप में पूर्वी भारत के सबसे बड़े शहद उत्पादक एफपीओ की करी शुरुआत

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.