Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    By Vinod Mittal09/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 105 पर हुई कार्यवाही
    * 50 को भेजा गया जेल
    कोरबा (मंथन) गणेश चतुर्थी और आने वाले त्यौहारों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। पुलिस ने शहरी क्षेत्र के कोतवाली, सिविल लाइन, मानिकपुर चौकी, सीएसईबी चौकी और बालको क्षेत्र के अपराधियों, गुंडा निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाने बुलाया।
    जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना परिसर में 64 निगरानी बदमाशों और गुंडों को बुलाया गया। पुलिस ने उन्हें साफ चेतावनी दी कि त्यौहारों के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी, दादागिरी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने साफ शब्दो में कहा की ‘सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।’ जो बदमाश नहीं आए, उन्हें थाने आकर हाजिरी लगाने को कहा गया है।
    * गणेश उत्सव को लेकर पुलिस सतर्क
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण माहौल में कराना और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए असामाजिक तत्वों, पुराने बदमाशों, फरार आरोपियों और लंबित अपराधों के कथित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही तेज की गई है।
    * एक ही दिन में 105 लोगों पर की गयी कार्यवाही
    जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत एक ही दिन में 105 लोगों पर कार्यवाही की गई। इनमें से 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 10 स्थायी वारंट तामील कर लंबे समय से फरार चल रहे कथित आरोपियों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा, 43 लंबित अपराधों के आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही की गई और 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही हुई।
    कोरबा पुलिस ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों और पुराने बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फरार कथित आरोपियों, वारंटियों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और अच्छे माहौल में मनाएं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

    15 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    09/15/2026

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    09/15/2026

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    कोरबा (मंथन) नगर के मध्य स्थित “राम दरबार मंदिर” प्रांगण में आज एक अत्यंत ही…

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.