Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आरटीई से नर्सरी व केजी-1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, पहली कक्षा की 562 सीटों पर ही पढ़ पाएंगे गरीब परिवारों के बच्चे
    कोरबा

    (कोरबा) आरटीई से नर्सरी व केजी-1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, पहली कक्षा की 562 सीटों पर ही पढ़ पाएंगे गरीब परिवारों के बच्चे

    By Vinod Mittal03/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) निजी स्कूलों के नर्सरी व केजी-1 कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक गरीब परिवारों की राह शासन ने मुश्किल कर दी है। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के निजी स्कूलों की इन कक्षाओं की 25 फीसदी सीटों पर मिलने वाला एडमिशन इस बार नहीं होगा। शासन के इस निर्णय से जिले के 1339 सीटों पर हर साल नि:शुल्क पढ़ाई के लिए प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इन अभिभावकों के सामने स्थिति यह है कि मोटी रकम खर्च कर निजी स्कूलों की इन कक्षाओं में अपने बच्चों को दाखिला दिलाएं या फिर किसी आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ाएं। ऐसा भी नहीं कर पाने वाले अभिभावकों को अपने बच्चों को 6 साल की उम्र तक घर में बिठाकर रखना होगा, ताकि उस उम्र के बाद वे आरटीई के तहत दाखिला दिला सकें। यह विकल्प अभिभावकों के लिए काफी जटिल होगा और वे नहीं चाहेंगे। इसलिए अंतिम विकल्प यह है कि वे किसी न किसी सरकारी स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाएं। आरटीई पोर्टल से भी नर्सरी एवं केजी 1 क्लासों की सीटों को हटा दिया गया है, ताकि पंजीयन कराने वाले अभिभावकों को उसकी जानकारी च्वाइस सेंटर अथवा अन्य माध्यम से मिल सके।
    * गवर्नमेंट सेजस पर नहीं है एंट्री क्लासेस
    कोरबा जिले में गवर्नमेंट स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या 55 है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम के स्कूल मात्र 15 हैं। इसमें भी मात्र 3 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं, शेष पहले की तरहह सीजी बोर्ड से संबद्धता बनाए हुए हैं। इन स्कूलों में भी आरटीई के तहत नर्सरी व केजी-1 की कक्षाएं नहीं लगती हैं। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इन स्कूलों का दायरा सीमित होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चों का एडमिशन वहां नहीं हो पाता है। सीबीएसई से संबद्ध तीनों सेजस स्कूलों में 50 फीसदी सीट छात्राओं के लिए रिजर्व हैं। जबकि 50 प्रतिशत सीट पर एसई, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, सैनिक आदि कोटे से एडमिशन का प्रावधान है।
    * बीते वर्ष 2338 बच्चों का हुआ था प्रवेश
    शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के 289 निजी स्कूलों की नर्सरी, केजी-1, 1ली सहित अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों पर आरटीई के तहत 2338 बच्चों को दाखिला मिला था। जिसमें नर्सरी, केजी-1 व 1ली कक्षा में आरटीई की कुल सीट 1901 थी। चालू सत्र 2026-26 में आरटीई के बदले नियम के तहत जिले के 281 निजी स्कूलों की मात्र 562 सीटों पर ही प्रवेश दिया जाना है। क्योंकि इतनी सीट कक्षा 1 में आरटीई की रह गई है। छात्र पंजीयन की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

    11 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पशुपालन विभाग का अमला घर-घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण
    Next Article (कोरबा) बीओडी से अप्रूवल मिलने के बाद भी पदोन्नति अटकी

    Related Posts

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.