* लगभग 12 हजार नकद जब्त
कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा स्थित तालाब के पास जुए की महफिल सजा रहे चार लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश के साथ लगभग 12 हजार रुपये नकद जब्त किए।
जानकारी के अनुसार, तिलकेजा तालाब के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उरगा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार कथित आरोपियों को पकड़ लिया।
मौके से 52 पत्ती ताश और करीब 12 हजार रुपये की नगदी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्यवाही में उरगा पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
12 अगस्त / मंथन मित्तल





