Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बांकीमोंगरा के खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 100 करोड़ का डीएमएफ पैकेज की मांग करते हुए एल्डरमैन जितेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) बांकीमोंगरा के खनन प्रभावित क्षेत्र के लिए 100 करोड़ का डीएमएफ पैकेज की मांग करते हुए एल्डरमैन जितेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal08/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के एल्डरमैन जितेंद्र कुमार सिंह ने खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से करीब 100 करोड़ रुपये का विशेष विकास पैकेज स्वीकृत करने मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर बांकीमोंगरा क्षेत्र को डीएमएफ की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं में शामिल करने का आग्रह किया है।
    ज्ञापन में कहा गया है कि बांकीमोंगरा क्षेत्र करीब 65 वर्षों से खनन गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित है। खनन के कारण क्षेत्र की भूमि, पर्यावरण, सड़क, जलस्रोत, वायु गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था तथा आम नागरिकों के जीवन पर लंबे समय से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
    एल्डरमैन ने कहा कि जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) का मूल उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना है। ऐसे में बांकीमोंगरा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए एक समग्र विकास पैकेज तैयार किया जाना आवश्यक है।
    ज्ञापन में बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की विशेष डीएमएफ राशि स्वीकृत करने, आगामी डीएमएफ कार्ययोजना में इसका विशेष प्रावधान करने तथा राशि को चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत कर क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को पूरा करने की मांग की गई है।
    इसके साथ ही 65 वर्षों के खनन प्रभाव का विशेष सर्वेक्षण कराने और खनन से हुए पर्यावरणीय, सामाजिक एवं अधोसंरचनात्मक प्रभावों का विभागीय सर्वेक्षण/आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने की मांग भी की गई है।
    ज्ञापन में क्षेत्र की शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, जलस्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन, नाली व जल निकासी व्यवस्था, सड़क एवं संपर्क मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूल व शिक्षा अधोसंरचना, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, खेल मैदान, युवाओं की सुविधाओं तथा सार्वजनिक सामुदायिक भवनों को डीएमएफ से प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।
    एल्डरमैन ने कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री से क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बांकीमोंगरा के समग्र एवं न्यायसंगत विकास के लिए उचित निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन में डीएमएफ से अब तक स्वीकृत राशि, जारी राशि, स्वीकृत कार्यों तथा वर्तमान में उपलब्ध/प्रस्तावित राशि की जानकारी भी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

    12 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) तिलकेजा तालाब किनारे सजी जुए की महफिल पर पुलिस ने कसा शिकंजा-चार गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) तीन प्रमुख समस्याओं पर आहूत हुई बैठक-आंदोलन जारी रखने लिया गया निर्णय

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.