कोरबा (मंथन) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना बांकीमोंगरा परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके पश्चात पुलिस जवानों ने अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ सशस्त्र सलामी दी।
इस अवसर पर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में थाना बांकीमोंगरा के पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
16 अगस्त / मंथन मित्तल





