Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन
    कोरबा

    (कोरबा) शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन

    By Vinod Mittal08/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    (कोरबा) शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन
    कोरबा (मंथन) शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं के उपचार के लिए निर्मित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) के विस्तारित भवन का उद्घाटन कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश वर्मा, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात डीन डॉ. सहारे ने नवनिर्मित एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर सुविधाओं तथा नवजात शिशुओं के उपचार एवं देखभाल के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    इस अवसर पर डीन डॉ. के.के. सहारे ने कहा कि एनआईसीयू के विस्तार से क्षेत्र के नवजात शिशुओं, विशेषकर समय से पूर्व जन्म लेने वाले एवं कम वजन वाले बच्चों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले एनआईसीयू में सीमित बेड क्षमता होने के कारण गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं को उपचार के लिए अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता था। अब विस्तारित सुविधा उपलब्ध होने से ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।
    उन्होंने आगे कहा कि एनआईसीयू का विस्तार शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कोरबा सहित आसपास के जिलों के नवजात मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी और गंभीर मामलों में समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य परिणामों में भी सुधार आएगा।
    उपस्थित चिकित्सकों ने भी एनआईसीयू में बढ़ाई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों एवं पर्याप्त बेड क्षमता के विस्तार से गंभीर नवजात शिशुओं के उपचार में काफी मदद मिलेगी। इससे नवजात शिशुओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही नवजात मृत्यु दर को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है।
    कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    16 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) थाना बांकीमोंगरा में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण
    Next Article (कोरबा) किन्नर मालती के निधन पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने जताया शोक

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.