कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के महाराणा प्रताप नगर निवासी प्रतिष्ठित नागरिक पराग तिवारी का शनिवार, 13 जून को तड़के आकस्मिक निधन हो गया है। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती अनिशा तिवारी, पुत्र ध्रुव और पुत्री देवांशी भाई अनुराग तिवारी सहित भरपुरा परिवार छोड़ गए हैं। शांत, सहज, सरल, मृदभासी, धार्मिक प्रवित्ति के पराग तिवारी की मृत्यु की खबर से परिजन, स्वजन, मित्र, समाज, सहित कोरबा अंचल में शोक व्याप्त हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 13 जून को दोपहर 2:00 बजे उनके निज निवास (HIG 100, महाराणा प्रताप नगर, कोरबा) से पोड़ी बहार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
13 जून / मंथन मित्तल



