Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मीटर टेस्टिंग के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा भिलाई
    कोरबा

    (कोरबा) मीटर टेस्टिंग के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा भिलाई

    By Vinod Mittal03/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) बिजली उपभोक्ताओं को मीटर संबंधी समस्याओं तथा बिलिंग में होने वाली गलतियों से छुटकारा मिल जाएगा। पहले ऐसी समस्याओं में मीटर टेस्टिंग के लिए भिलाई की दौड़ लगानी पड़ती थी। समस्या समाधान में समय लग जाता था। इससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ता था। बिलासपुर में अत्याधुनिक मीटर टेस्टिंग लैब प्रारंभ होने से अब इस तरह की स्थिति नहीं बनेगी।
    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए बिलासपुर में मीटर टेस्टिंग लैब की शुरुवात कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को मीटर संबंधी समस्याओं तथा बिलिंग में होने वाली गलतियों का सामना नही करना पडेगा। क्षेत्र में लंबे समय से इस लैब की मांग की जा रही थी, जिसे पॉवर कंपनी द्वारा तिफरा स्थित कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है, जिसे विधिवत् रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा गलत बिलिंग तथा मीटर खराब होने संबंधी समस्याओं से विभाग को अवगत कराने पर मीटर जांच के लिए छत्तीसगढ में स्थापित एकमात्र मीटर टेस्टिंग लैब भिलाई को भेजा जाता था। जिससे अत्याधिक समय लगता था, परंतु अब इस लैब के प्रारंभ होने से पूरी जांच यही पर की सकेगी। जिसके कारण उपभोक्ताओं तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। पूर्व में जांच प्रक्रिया के कारण अधिक समय लगने के पर उपभोक्ताओं में असंतोष तथा वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होती थी।
    अब इस लैब के प्रारंभ होने से बिलासपुर रीजन के मुंगेली, कोरबा, जीपीएम व बिलासपुर और रायगढ रीजन के जांजगीर, रायगढ, सक्ती तथा अम्बिकापुर क्षेत्र के सरगुजा, कोरिया, सुरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर तथा जशपुर जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अब उपभोक्ता स्वयं उपस्थित होकर मीटर की जांच करा सकता है। शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीके भोजक, अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगडे, पी.आर. साहू, आर.के. झा, वी.के. तिवारी, डी.पी. बारवा, कार्यपालन अभियंता एसटीएम सैय्यद मुख्तार, मिलिंद पाण्डेय, रुपेन्द्र साहू, अनिल सैनी तथा बडी संख्या में विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने बताया कि बिलासपुर में लगभग 2 करोड की लागत से स्थापित सीटीएल (सेन्ट्रल टेस्टिंग लैब) में पुराने और नए स्मार्ट मीटर की जांच की जाएगी। साथ ही लैब में आटोमेटिक टेम्पर मशीन के माध्यम से 84 प्रकार की टेम्परिंग को भी जांचा जाएगा। लैब के प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को सही रीडिंग, सही बिलिंग तथा कम समय में अधिक पारदर्शिता के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

    01 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल में मेडिकल अनफिट से अनुकंपा नौकरी के मुद्दे लंबित
    Next Article (कोरबा) रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक चालक, पैर कटा-हालत गंभीर

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.