Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * औद्योगिक संयंत्र की ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में पैरोल पर रिहा होने पश्चात फरार हुए हत्या के एक सजायाफ्ता कैदी को बालको पुलिस ने लगभग छह वर्ष बाद उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा हैं कि फरारी के दौरान वह एक औद्योगिक संयंत्र के भीतर संचालित ठेका कंपनी में काम कर रहा था। इस मामले के सामने आने के बाद औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के चरित्र सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    बताया जा रहा हैं की न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास तथा 12-12 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। सजा के बाद दोनों को केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया। वर्ष 2020 में दोनों को पैरोल पर रिहा किया गया था। उन्हें 7 अप्रैल को जेल से छोड़ा गया था और 1 मई तक पुनः जेल में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन दोनों निर्धारित तिथि पर वापस नहीं लौटे और फरार हो गए।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में फरार कैदियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
    पूछताछ में उसने बताया कि पैरोल पर रिहा होने के बाद वह पहले अपने पैतृक ग्राम बलीदा चला गया था। बाद में वह कोरबा लौट आया और एक औद्योगिक संयंत्र में संचालित ठेका कंपनी में काम करने लगा। उसने नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज भी जमा किए थे।
    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे फरार दोषी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लक्ष्य भटक छोटे भाई को लगा तीर-गंभीर घायल
    Next Article (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    Related Posts

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    07/29/2026

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    07/29/2026

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी…

    (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    (कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.