* बांगो पुलिस ने दर्ज किया अपराध
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम सलिहाभाठा, मोहल्ला पंटोरवा पारा में धनुष-तीर से हमला करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं की घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से सीएचसी पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति चिंताजनक बने होने की जानकारी मिली है। बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सलिहाभाठ निवासी ने धनुष से तीर चलाया। वह तीर करीब 15 से 20 मीटर की दूरी से चलाया गया था। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी का निशाना उसके बड़े भाई की ओर था, लेकिन तीर भटककर छोटे भाई को जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल तीर चलाने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
29 जुलाई / मंथन मित्तल



