Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा
    कोरबा

    (कोरबा) गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर सात माह का समरसता संकल्प अभियान चलाएगी भाजपा

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 7 माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के बेगमपुरा दर्शन तथा सामाजिक समरसता के संदेश को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाया जाएगा।
    उक्त समस्त जानकारी कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नवीन अरोरा, रीतू चौरसिया एवं अजय वैष्णव ने संयुक्त रूप से दी।
    भाजपा नेताओं ने बताया कि अभियान के तहत पहला कार्यक्रम 28 जुलाई को वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलशों के पूजन के साथ शुरू हुआ। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कलश पूजन के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर के बीच जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश देशभर के 21 हजार स्थानों तक पहुंचाए जाएंगे। वहीं, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के 51 हजार मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन होगा। वाराणसी के गंगा घाटों पर भी भव्य दीपमाला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    पत्रकारवार्ता में बताया गया की 29 जुलाई से 15 जनवरी तक भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देशभर में संत-महात्माओं, धार्मिक नेताओं, कथावाचकों, कीर्तन मंडलियों और भजन गायकों से संपर्क कर संत गुरु रविदास के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक एक माह की राष्ट्रव्यापी यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली पर संपन्न होगी।
    भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि संत गुरु रविदास का बेगमपुरा का विचार एक ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, दुख और चिंता न हो। पार्टी इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पैरोल पर छूटा हत्या का आरोपी लगभग छह साल बाद हुआ पुनः गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    Related Posts

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    09/27/2026

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) पसान थाने से फरार छेड़छाड़ का कथित आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

    * आधी रात घर की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के…

    (कोरबा) जिला जेल में 244 बंदियों ने 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ कर सकारात्मक बदलाव का दिया संदेश

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.