Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर मिले लटके-फैली सनसनी

    (कोरबा) नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    (कोरबा) ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग में पत्रकारों ने परिवार संग उठाया फिल्म का आनंद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम के टी.पी. नगर जोन में 11 मई को सुशासन तिहार शिविर आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम के टी.पी. नगर जोन में 11 मई को सुशासन तिहार शिविर आहूत

    By Vinod Mittal05/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे शिविर का शुभारंभ
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन कार्यालय में सोमवार 11 मई को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया जायेगा। उस शिविर का प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथिशुभारंभ करेंगे, उक्त उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की जायेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविर की त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व शिविर का सफल संचालन किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये है।
    छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के तहत विभिन्न जोन में सुशासन तिहार शिविर लगाये जा रहे हैं, जहाॅं पर विभिन्न शासकीय योजनाओ के संबंध में व्यापक जनजागरूकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभों का वितरण, शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 01 माह के भीतर निराकरण तथा प्रत्येक आवेदन को उसके आवेदन के निराकरण की सूचना दिये जाने की कार्यवाही संपादित की जा रही है।
    इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र आमनागरिकों से प्राप्त किये जायेगे तथा उन पर निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार 11 मई को टी.पी. नगर जोन कार्यालय में सुशासन तिहार शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों किया जायेगा।
    सुशासन तिहार शिविरों में नगर पालिक निगम केारबा के साथ-साथ जिले के राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), उद्यान विभाग, कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण मर्यादित कम्पनी, समाज कल्याण विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, जिला ई-गवर्नेस आदि सहित अन्य विभागों के काउंटर स्थापित किये जा रहे हैं। जिनके द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदन पत्र आमजन से लिये जायेंगे तथा उनका समयसीमा में निराकरण किया जायेगा।

    11 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम खेतार में गहराया पेयजल संकट
    Next Article (कोरबा) दुर्गेश व रामसाय को प्रदान की गयी ट्रायसिकल एवं श्रवण यंत्र

    Related Posts

    (कोरबा) एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर मिले लटके-फैली सनसनी

    09/20/2026

    (कोरबा) नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    09/20/2026

    (कोरबा) ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग में पत्रकारों ने परिवार संग उठाया फिल्म का आनंद

    09/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/20/2026

    (कोरबा) एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर मिले लटके-फैली सनसनी

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अरेतरा में एक ही पेड़ पर युवक…

    (कोरबा) नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम मुढाली में निकली नशामुक्ति रैली

    (कोरबा) ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग में पत्रकारों ने परिवार संग उठाया फिल्म का आनंद

    (कोरबा) मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने कोलाहल अधिनियम के तहत डीजे एवं वाहन किया जब्त

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.