कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अरेतरा में एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही शुरू की।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश यादव और पुनीता मझवार, निवासी ग्राम अरेतरा के रूप में की गयी हैं। एक ही स्थान पर दोनों के शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक कार्यवाही पश्चात दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है, वहीं ग्राम अरेतरा में भी मातम पसरा हुआ है।
20 सितंबर / मंथन मित्तल





