* विकास कार्यों और आगामी योजनाओं का लेखा-जोखा करेंगी साझा
कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत 15 जुलाई बुधवार को मीडिया से रूबरू होंगी। जानकारी के अनुसार वे दोपहर 12:00 बजे स्थानीय ‘‘पंचवटी विश्राम गृह’’ में कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम (पत्रकार वार्ता) का आयोजन किया गया है।
बताया जा रहा हैं की उक्त महत्वपूर्ण वार्ता बैठक के दौरान महापौर श्रीमती राजपूत पिछले वित्तीय वर्ष में निगम क्षेत्र के अंतर्गत हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही, वे वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए नगर निगम की भावी कार्य योजनाओं, नई विकास योजनाओ और शहर के विकास के रोडमैप को भी मीडिया के माध्यम से जनता के सामने साझा करेंगी।
कोरबा प्रेस क्लब के सभी पत्रकार को इस वार्ता में सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सके।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



