Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को लौटाए गए ₹1.55 लाख
    कोरबा

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को लौटाए गए ₹1.55 लाख

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए साइबर पुलिस थाना कोरबा ने बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन साइबर ठगी के 19 पीड़ितों को कुल 1 लाख 55 हजार 440 रुपये की ठगी गई राशि वापस दिलाई गई है। साइबर पुलिस की त्वरित सकारात्मक कार्यवाही और बैंकिंग संस्थानों के समन्वय से पीड़ितों को राहत मिली है, जबकि कुछ अन्य मामलों में शेष राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा) एवं साइबर नोडल अधिकारी नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना लगातार ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर रही हैं। पुलिस का पूरा ध्यान साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ पीड़ितों को जल्द से जल्द उनकी रकम वापस दिलाने पर भी है।
    साइबर पुलिस द्वारा दी गयी अधिकृत जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया गया। समय रहते ठगी की राशि को विभिन्न बैंक खातों में होल्ड कराई गयी, साथ ही आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 19 शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में कुल ₹1,55,440 राशि सफलता पूर्वक वापस जमा कराई गयी।
    साइबर पुलिस ने आगे बताया कि जिन मामलों में अभी कुछ राशि शेष है, उन्हें भी नियमानुसार संबंधित खातों में होल्ड कराने की प्रक्रिया जारी है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि भी पात्र पीड़ितों के खातों में वापस भेजी जाएगी। साइबर पुलिस प्रत्येक मामले की लगातार मॉनिटरिंग और फॉलो-अप कर रही है ताकि पीड़ितों को जल्द राहत मिल सके।
    इसके अलावा साइबर पुलिस थाना कोरबा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज अन्य साइबर ठगी की शिकायतों में भी लगातार कार्यवाही कर रहा है। पात्र मामलों में धोखाधड़ी की राशि को सुरक्षित रखने और पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर संचालित की जा रही है।
    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की गई राशि को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
    कोरबा पुलिस ने आमजनो से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत लेंगी पत्रकारवार्ता
    Next Article (कोरबा) 45 साल पुराने जर्जर स्कूल में खतरे के साए में पढ़ रहे मासूम

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    09/25/2026

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    09/25/2026

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.