कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के कर्मठ वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित व्यवसायी और लब्धख्याति “मामाजी बेकर्स” के संचालक प्रेम मदान को भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिला भाजपा के सह कोषाध्यक्ष व भाजपा नेता नवीन अरोरा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर नवीन अरोरा ने कहा कि “प्रेम मदान लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की जमीनी और संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहे हैं। व्यापारिक जगत और व्यावसायिक वर्ग के बीच उनकी गहरी पैठ और मजबूत पकड़ है। संगठन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपकर उनके समर्पण, अनुभव और निरंतर सक्रियता को एक बड़ा सम्मान दिया है।”
प्रेम मदान की इस नियुक्ति से स्थानीय व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अंचल में खुशी की लहर व्याप्त है।
14 जुलाई / मंथन मित्तल



