* दिल की जांच भी होगी आसान
* 2D ECHO सुविधा शुरू
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा और अधिक विस्तृत हो गया है। नया बस स्टैंड के समीप स्थापित और संचालित शिवाय हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो सीधे तौर पर शहरवासियों और बिजली कर्मियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई हैं।
* सीएसईबी कर्मियों को मिलेगा कैशलेस उपचार
शिवाय हॉस्पिटल ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीएसईबी) के साथ एक आधिकारिक अनुबंध (एमओयू) किया है। इस समझौते के तहत अब सीएसईबी के हजारों कर्मचारियों और उनके परिजनों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें अब शिवाय हॉस्पिटल में गुणवत्तापूर्ण और कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल राहत मिल सकेगी।
* 2D ECHO सुविधा शुरू
अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई-टेक बनाते हुए 2D ECHO (इकोकार्डियोग्राफी) की सुविधा भी शुरू कर दी है। हृदय रोगों की पहचान के लिए यह तकनीक बेहद कारगर मानी जाती है।इससे हृदय की पंपिंग, वाल्व की स्थिति और रक्त प्रवाह की बारीकी से जांच संभव है। अब मरीजों को इस जांच के लिए बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शुरुआती स्तर पर बीमारी का पता चलने से गंभीर हृदय रोगों के खतरे को टाला जा सकेगा।
* मरीजों के लिए राहत भरा कदम
शिवाय हॉस्पिटल की यह पहल कोरबा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेगी। अनुभवी डॉक्टरों की टीम और 24×7 आपातकालीन सेवाओं के साथ अब यह अस्पताल जिले के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में अपनी जगह बना रहा है।
25 अप्रैल / मंथन मित्तल



