Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट-कई मजदूर घायल
    कोरबा

    (कोरबा) प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट-कई मजदूर घायल

    By Vinod Mittal04/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा सड़क मार्ग में स्थापित और संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लांट में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्लांट की एक भट्टी में अचानक हुए विस्फोट के बाद वहां काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए हैं।
    जानकारी के अनुसार प्लांट के भीतर अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास काम कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कई श्रमिकों को गंभीर चोटें आने की बात बताई जा रही हैं।
    सूचना मिलते ही एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।
    उल्लेखनीय हैं की प्रकाश इंडस्ट्रीज के इस प्लांट में पूर्व में भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों और श्रमिक संगठनों ने सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। अब इस नए हादसे ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    25 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल और सीएसईबी के मध्य हुआ एमओयू
    Next Article (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    Related Posts

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    04/25/2026

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    04/25/2026

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    04/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202644 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/25/2026

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    * अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 कथित आरोपी गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    (कोरबा) प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट-कई मजदूर घायल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.