Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह
    कोरबा

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    By Vinod Mittal09/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं निगम सभापति नूतन सिंह हुए शामिल
    * समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा
    ​कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में डीडीएम रोड स्थित श्री गुजराती समाज भवन जलाराम मंदिर परिसर में श्री गुजराती समाज, कोरबा एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री रामदेव पीर जयंती समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आमंत्रित अतिथियों ने संत श्री जलाराम बापा, राम दरबार एवं श्री रामदेव पीर जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।
    * नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
    ​जयंती समारोह के दौरान श्री गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक धीरेन संघवी ने आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित अध्यक्ष मनोज शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया।
    ​ अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपनी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की, जिन्हें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए समाज की एकता, सेवा और प्रगति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
    * समाज भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति
    ​समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने गुजराती समाज के सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए एक माह के सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी।उन्होंने समाज भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस घोषणा पर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त गुजराती समाज की ओर से मंत्री जी का सहृदय आभार व्यक्त किया।
    * अतिथियों ने सराहा गुजराती समाज का योगदान
    ​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि रामदेव पीर जयंती के अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य एक तरह से बेहद दुष्कर होता है क्योंकि सभी को साथ ले कर कार्य करना होगा।ऐसे में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशंसा के साथ साथ टिका टिप्पणी और आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
    ​विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजराती समाज अपनी व्यापारिक कुशलता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति में रच-बसकर सामाजिक सेवा में अग्रगण्य रहता है। यही वजह है कि देश भर में गुजरात और गुजरातियों की एक विशेष पहचान है।
    * भजन गायक सुमित एवं पंडित उमाशंकर का सम्मान
    इस समारोह में नागपुर के युवा भजन गायक सुमित शर्मा ने अत्यंत मधुर प्रस्तुति दी।वहीं पंडित उमाशंकर शास्त्री के नेतृत्व में सम्पूर्ण पूजन अभिषेक कार्य आचार्यों ने संपन्न कराया। सुमित शर्मा एवं उमाशंकर शास्त्री को मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
    * अतिथियों का समाज के वरिष्ठजनों ने किया सम्मान
    ​समारोह के मंच पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के साथ गुजराती समाज के संरक्षक शांतिलाल चौहान, धीरेन संघवी एवं श्री जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय चौहान गरिमामय रूप से मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर समाज व समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौहान एवं आभार प्रदर्शन पीयूष राठौड़ ने किया। पीयूष राठौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस तरह अतिथियों द्वारा अध्यक्ष मनोज शर्मा को सहयोग मिलता रहा है वैसा ही आगे समाज की नई पीढ़ी को भी सहयोग, मार्गदर्शन मिलता रहेगा ऐसा भरोसा है।महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदु मकवाना के साथ सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी दी।
    ​इस भव्य आयोजन में जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल,नरेंद्र पाटनवार,आकाश श्रीवास्तव,अभिषेक पालीवाल विशेष रूप से शामिल हुए।
    समाज के सचिव अतुल चौहान, कोषाध्यक्ष पियूष राठौड़, उपाध्यक्ष रोहित शाह, विशाल चावड़ा, भरत मकवाना, कल्पेश राठौड़, नंदलाल जेठवा, प्रदीप चौहान, तुषार चौहान, उमेश मकवाना, तन्मय टांक, चिराग चौहान, राजेश चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना, अमन टांक आदि ने आयोजन की सफलता हेतु अपना सक्रिय योगदान दिया।

    22 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    Related Posts

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.