Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल चुने गए वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय
    कोरबा

    (कोरबा) एमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल चुने गए वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय

    By Vinod Mittal05/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डि. 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी का 2 दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय एवं इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी का चुनाव भी हुआ, जिसमें वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में लायंस क्लब भिलाई के लायन अनिल अग्रवाल चुने गए। वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के लिए लायन अनिल अग्रवाल एवं लायंस क्लब बिलासपुर सेवा से एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमे लायन अनिल अग्रवाल को 62 मतों से विजयश्री हासिल हुई।
    विजयश्री हासिल करने के बाद लायन अनिल अग्रवाल ने सभी पीडिजी एवं लायन मेंबर्स का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने जो आशीर्वाद दिया, उसका सम्मान करते हुए मैं डिस्ट्रिक्ट 3233सी में सेवाभावी कार्यों, सदस्य विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करूंगा और सभी पीडिजी मेरे मार्गदर्शक होंगे।
    वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 चुनाव के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई और सत्र 2026-27 के लिए पीएमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी निर्वाचित हुए, वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए पीएमजेएफ लायन पवन मलिक निर्वाचित हुए। इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से विजयश्री हासिल की। इंटरनेशनल डायरेक्टर के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल और लायन बसंत मिश्रा के बीच मुकाबला था। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एवं परिणाम की घोषणा होते ही सभी विजेता लायंस का भव्य सम्मान किया गया।
    वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय के रूप में भाग्य आजमाने वाले लायंस क्लब्स बिलासपुर से एवं जीएलटी कोआर्डिनेटर एमजेएफ लायन आशीष अग्रवाल थोड़े निराश लगे, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लाते हुए मंच से सभी लायन सदस्यों का आभार जताया और कहा कि हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। लायन सदस्यों ने दोनों प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया, लेकिन मेरे प्रतिद्वंदी लायन अनिल अग्रवाल को जीत हासिल हुई। चुनाव में जीत किसी एक की ही होती है। उन्होंने बड़े प्रेरणास्पद बातें कहीं-चुनाव तो एक ही दिन होता है, लेकिन हम साल के 365 दिन लायन होते हैं और हमें लायन होने में गर्व है। मैं हमेशा लायनवादी रहूंगा और किसी भी सदस्य या क्लब को जब भी मेरी जरूरत होगी, हमेशा उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने एक बार फिर सभी का आभार जताया और कहा कि जितना आशीर्वाद मिला, उसके लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी लायन सदस्यों का ह्दय से आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने शांति और सद्भाव के साथ चुनाव सम्पन्न होने एवं अधिवेशन की सफलता के लिए सभी का आभार जताया।
    मुख्य अतिथि पीआईडी लायन जितेन्द्र सिंह चौहान ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी भव्यता मैंने बहुत कम देखी, इसके लिए डिस्ट्रिक्ट को बधाई और चुनाव सम्पन्न हुआ, जीतने और हारने वाले इस बात का संकल्प लें कि मिलजुलकर डिस्ट्रिक्ट को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि हार में निराश न हों और निरंतर आगे बढ़ने के लिए अपनी कमियों को दूर करें, आगे सफलता अवश्य मिलेगी। हम सभी लायन सदस्य समाज की बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करते रहें और यह प्रयास कभी कम नहीं होना चाहिए।

    11 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको सेंटर में बच्चों ने लिया मां के प्रति सेवा और सम्मान का संकल्प​
    Next Article (कोरबा) ग्राम खेतार में गहराया पेयजल संकट

    Related Posts

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    06/05/2026

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    06/05/2026

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) सुनालिया चौक पर रोज लग रहा जाम-राहगीर त्रस्त

    * अतिक्रमण कर लगे ठेले और बेतरतीब खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) अश्वीका साव ने सूर्योस्थान महोत्सव दार्जिलिंग में आयोजित जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

    (कोरबा) कटघोरा चौक का नया स्पीड ब्रेकर अभी से लगा उखड़ने-निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    (कोरबा) मई माह में ही दीपका कोयला खदान ने हासिल किया लक्ष्य

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.