* कच्ची अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार
* 06 लीटर कच्ची अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद
कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्यवाही की गई।
* मारपीट एवं कैंची से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर जप्त की गई। जप्ती की कार्यवाही का ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियो तैयार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
* कच्ची अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही
मानिकपुर सहायता केन्द्र की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कदमहाखार उरांव बस्ती निवासी द्वारा अवैध रूप से कच्ची अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक कर मौके पर दबिश दी गई तथा आरोपी को पकड़ा गया।
उसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग ₹600 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त ₹100 नगद भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही जारी है।
10 अगस्त / मंथन मित्तल





