Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

    By Vinod Mittal03/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 68.49 लाख महिलाओं के खातों में 641.5 करोड़ रुपये की 25वीं किस्त जारी
    कोरबा (मंथन) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टी.पी. नगर स्थित ऑडिटोरियम में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
    उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर से वर्चुअली प्रदेश की 68.49 लाख माताओं और बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त के रूप में 641.5 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर सभी हितग्राही महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    सम्मेलन में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस योजना से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है। महिलाओं ने कहा कि इस सहायता से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
    कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कोरबा जिले की 279 ग्राम पंचायतों और तीन नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने और समाज से इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर निगम सभापति नूतन ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रीति शर्मा, मथुरा चंद्रा, उर्वशी राठौर, भानुमति जायसवाल, धनश्री साहू, लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, युगल कैवर्त, मुकुंद कंवर और राम कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

    08 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मित्रो के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डूबा दर्री डेम में
    Next Article (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.