Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) घटित हादसे में कुसमुंडा खदान में कार्यरत मजदूर की मौत
    कोरबा

    (कोरबा) घटित हादसे में कुसमुंडा खदान में कार्यरत मजदूर की मौत

    By Vinod Mittal08/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एसईसीएल ने दिए परिवार के एक सदस्य को नौकरी और ₹5 लाख
    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक हादसा हो गया। सतर्कता चौक के पास एक भारी वाहन की चपेट में आने से ग्राम जपेली निवासी 48 वर्षीय बहारता उर्फ दीवान दास की मृत्यु हो गई। शव को कुसमुंडा स्थित अस्पताल के शवगृह में रखा गया।
    घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीण, श्रमिक संगठन और जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर आए और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि खदान क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सुरक्षा अधिकारियों की लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। उनका कहना था कि यदि समय पर ठोस सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
    * प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा और नौकरी देने की मांग
    धरने में शामिल लोगों ने मृतक के परिवार को न्याय, उचित मुआवजा और नौकरी देने मांग की। प्रदर्शन लगातार तेज होता देख एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। लंबी बातचीत के बाद प्रबंधन ने घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि मृतक परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा और तत्काल पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही दुर्घटना बीमा और अन्य सभी नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे व लाभों का भुगतान भी किया जाएगा।
    * आश्वासन के बाद हुआ प्रदर्शन समाप्त
    एसईसीएल अधिकारियों के लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन स्थगित किया।
    कुसमुंडा थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही रही।
    धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल, जिला संयोजक अतुल दास महंत, श्रम सेवा भू-स्थापित कामगार संगठन के संस्थापक अशोक पटेल, कुसमुंडा खदान अध्यक्ष कैलाश साहू और पीड़ित परिवार के सदस्य पवन दास महंत सहित आसपास के ग्रामो के सैकड़ों ग्रामीण और श्रमिक शामिल हुए।

    06 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट कर हुड़दंग मचाने के आरोप में 7 गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) पूर्व पार्षद को 1.20 लाख रुपये ठगी मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    09/28/2026

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    09/28/2026

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    09/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/28/2026

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    * निगम मद से होगा निर्माण, * 24 सितंबर से ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध है…

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    (कोरबा) भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.