Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कबड्डी खिलाड़ी संजू संजू देवी यादव को शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    कोरबा

    (कोरबा) कबड्डी खिलाड़ी संजू संजू देवी यादव को शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    By Vinod Mittal08/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन ) कोरबा जिले की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी यादव का चयन वर्ष 2025-26 के लिए शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार के लिए हुआ है। खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में उन्हें सम्मानित किया गया।
    उनका चयन दूसरी बार एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में भी हुआ है। वे जापान के आईची नागोवा में खेलने के लिए अगले महीने रवाना होगी। पाली ब्लॉक के छोटे से ग्राम केराकछार की संजू देवी यादव छत्तीसगढ़ की एकमात्र कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो कबड्डी के विश्व चैंपियन टीम में शामिल रही हैं। नवंबर 2025 में ढाका बांग्लादेश में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में जीत की स्टार खिलाड़ी रही हैं। फाइनल मुकाबले में भारत ने चीनी-पाइपे को 35-28 के स्कोर से हराया था। जिसमें 16 पॉइंट संजू ने जुटाए थे। उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। इसके पहले मार्च 2025 में ईरान में आयोजित छठवीं महिला एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भी उन्होंने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी को रायपुर स्थित निवास पर सम्मानित किया था। राज्य सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर चुके हैं। अब फिर से उनका चयन एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। यह मुकाबला 21 से 26 सितंबर तक आयोजित है। जिसमें भाग लेने संजू जापान जाएंगी। खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए जिले की वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

    30 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अपेक्स की बैठक 2 सितंबर को आहूत-यूनियनों की टिकी निगाहें
    Next Article (कोरबा) जिले के 42 किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला खेल शिखर, खेल गौरव एवं खेल अंकुर अलंकरण पुरस्कार

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.