* दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी सुविधा
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को पहले से अधिक मजबूत बनाने स्वास्थ्य विभाग को 12 नई संजीवनी एक्सप्रेस (एंबुलेंस) मिली है। इसके बाद अब दूरस्थ क्षेत्रों के लोकेशन में भी संजीवनी एक्सप्रेस की सुविधा पहुंचाई गई है।
बताया जा रहा हैं की पर्याप्त एंबुलेंस होने से शहरी क्षेत्र में लोगों को आपातकालीन समय पर त्वरित सेवा मिल रही है तो दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को अस्पताल पहुंचाने निजी वाहनों के भरोसे नहीं रहना पड़ रहा है। समय पर चिकित्सालय पहुंचने और चिकित्सा सुविधा मिलने से शहरवासियों के साथ ही दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिली है। नई एंबुलेंस मिलने से पहले पूर्व में 8 एंबुलेंस चल रही थी, जिसमें कई कंडम स्थिति में पहुंच चुकी है। ऐसे में इमरजेंसी सेवा के दौरान कई एंबुलेंस रास्ते में ही ब्रेक डाउन हो जाती थी, वहीं धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ता था। इमरजेंसी में लोगों को अक्सर संजीवनी एक्सप्रेस की सुविधा समय पर नहीं मिल पाती थी।
29 अप्रैल / मंथन मित्तल



