* 2.80 लाख रुपए के माल-मशरूका किए गए बरामद
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बालको पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बालकोनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सुनार सहित 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं एक वाहन बरामद करने में सफलता पायी हैं।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा 05 अप्रैल को थाना बालकोनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके चाचा पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम की चोरी कर ली गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 200/2024 धारा 331(4), 305, 317(2), 3,5 बीएनएस के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा सुनार सहित 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार
किया गया। उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई। सभी कथित आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, एएसआई अजय सिंह, माखन लाल पात्रे, आरक्षक 531 अनिल साहू, आरक्षक 468 गजेन्द्र राजवाड़े एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
29 अप्रैल / मंथन मित्तल



