* सुरक्षा और उत्पादन की करी समीक्षा
* वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया सघन निरीक्षण
कोरबा (मंथन) एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सुरक्षा, कोयला उत्पादन, प्रेषण और ओवरबर्डन प्रबंधन की समीक्षा के लिए सराईपाली ओसी माइन, मानिकपुर साइलो और कुसमुंडा आरएंडआर साइट का सघन दौरा किया।
दौरा अंतर्गत उन्होंने खनन कार्यों, उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षित एवं कुशल खनन पर जोर दिया। उन्होंने कोयला प्रेषण प्रणाली और आईआर रेक लोडिंग व्यवस्था की समीक्षा की, साथ ही बिना किसी बाधा के सुरक्षित डिस्पैच के निर्देश दिए। पिछले दिनों सड़क पर हुए ओबी डंप स्लाइड वाले स्थान का निरीक्षण किया और ओबी डंप की कड़ी निगरानी तथा सड़क सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए।
31 अगस्त / मंथन मित्तल





