कोरबा (मंथन) सिल्ली-पोड़ी पहुंच मार्ग पर बिजली ऑफिस के सामने से बायीं ओर ग्राम छिंदपाय, बुड़बुड़ के लिए कच्ची सड़क से ग्रामीणों की आवाजाही होती है।
छिंदपारा गेट के पास ही सड़क को क्रॉस कर बारिश के पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया है। इसी नाली का स्लैब दो स्थानों से टूटकर गिरने पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। बाइक का पहिया घुसने पर कोई बड़ा हादसा न हो, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।
बिजली ऑफिस से छिंदपारा जाने वाले मुख्य रास्ते पर नाली का स्लैब टूट गया है। इससे राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क क्रॉस कर बनाई नाली का स्लैब टूटा हुआ है। छिंदपारा व बुड़बुड़ के संबंधी समस्या पर आना-जाना लगा रहता है। चूंकि सड़क सिल्ली-पोड़ी मार्ग से जुड़ी है, इस कारण कई ग्राम पंचायतों को भी जोड़ती है। छिंदपारा में अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल भी है, जहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बाइक व दूसरे वाहनों से अभिभावकों के साथ आवाजाही करते हैं। वहीं निजी वाहनों से भी छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचते हैं। गड्ढे में वाहन फंसने पर हादसे का खतरा है। कई बार ग्रामीणों ने टूटे स्लैब की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं। मगर अब तक सुरक्षित आवाजाही के लिए राहत नहीं दी गई है। सड़क पर रात में अंधेरा रहता है। ऐसे में कई बार गड्ढे नजर नहीं आने से चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
21 अगस्त / मंथन मित्तल





