कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में सड़क हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक में आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद एक भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गयी। मौके पर मौजूद किसी सज्जन ने 112 और संजीवनी वाहन समेत कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों की शिनाख्ती में जुट गई है। वही दुर्घटनाकारित भारी वाहन को मौके पर ही खड़ी कर उसके चालक ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
04 नवंबर / मंथन मित्तल





