कोरबा (मंथन) सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत 03 अक्टूबर को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत छुरीखुर्द के आश्रित ग्राम झोरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत प्रातः 9 बजे झोरा घाट में हसदेव नदी घाट, मुक्ति धाम एवं पिकनिक स्थल की साफ़-सफाई कार्य किया गया l
हसदेव नदी घाट, मुक्ति धाम व पिकनिक स्थल के सफाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कटघोरा जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर ने कहा कि गंदगी का सीधा प्रभाव पर्यावरण व मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है, शहरों की भांति ग्रामों में भी स्वच्छता दीदीयों द्वारा कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। श्रीमती कंवर ने आगे कहा कि सभी ग्रामीणजन स्वच्छता कर अवश्य जमा करें।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सीईओ के के श्रीवास, छुरीखुर्द सरपंच लखन लाल भारिया, कार्यक्रम अधिकारी VBGRAMG योगेश चन्द्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वय आर के शिवालय, शिवशंकर मरकाम, बी सी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) कटघोरा, पंचायत सचिव भूषण सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम फूल कुमारी, रोजगार सहायक सलोरा (क) इंद्रपाल कंवर, रोजगार सहायक छुरीखुर्द सावित्री देवी हंस, धनरास रोजगार सहायक मधु खूंटे,स्थानीय जनप्रतिनिधगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे l
04 अक्टूबर / मंथन मित्तल





