* अशोका हाउस को 2-1 से परास्त कर टैगोर हाउस विजेता
कोरबा (मंथन) केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एनटीपीसी-कोरबा में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के बालकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य एस.के. साहू के दिशा-निर्देश में आयोजित प्रतिस्पर्धा का फाइनल मैच टैगोर हाउस और अशोका हाउस के बीच खेला गया, जिसमें टैगोर हाउस ने 2-1 से अशोका हाउस को परास्त कर जीत अपने नाम कर ली।
टैगोर हाउस की तरफ से पहला गोल आयुष गुप्ता ने दूसरा गोल आकाश राठौड़ ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रगति क्लब एनटीपीसी के सचिव धनंजय राय का सहयोग रहा, साथ ही विद्यालय के खेल शिक्षक अस्मित ओझा और अन्य शिक्षा नरेंद्र राजवाड़े, गीतेश्वर, परवेज, रूबीना और सौम्या का विशेष सहयोग रहा।
04 अक्टूबर / मंथन मित्तल





