* मचा रहे धूम
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में भी अग्रवाल सभा के महाराजा अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में कई प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इसी कड़ी में अग्रवाल महिला मंडल ने आंख-मिचौली, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता संपन्न कराई। अग्रसेन नवयुवक मंच ने छोटी उंगली बड़े रंग, पेंसिल का हुनर, रंगों का कमाल, फूड विदाउट फायर प्रतियोगिताएं आदि संपन्न कराईं। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव उत्साह से चल रहा है।
बताया जा रहा हैं की महिलाएं, बच्चे बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कला में रुचि बढ़ाने के लिए छोटी उंगली बड़े रंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों ने भाग लिया। बच्चों को कल्पना, रंगों की समझ, कला कौशल दिखाने का मौका मिला। बच्चों ने उत्साह से अपनी प्रतिभा दिखाई। उद्देश्य रचनात्मकता बढ़ाना रहा। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर रहा।
पेंसिल का हुनर प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हुई। बच्चों ने पेंसिल से डिजाइन, आकृतियां बनाईं। बारीक रेखाओं से अलग-अलग डिजाइन उकेरे। बच्चों ने लगन से हिस्सा लिया। रंगों का कमाल प्रतियोगिता कक्षा 2 तक के नन्हे बच्चों के लिए हुई। बच्चों ने रंगों से चित्र सजाए। रंगों का सुंदर मेल दिखा। बच्चों की रचनात्मकता ने ध्यान खींचा। फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए हुई। बच्चों ने बिना अग्नि प्रज्वलित किये व्यंजन बनाए। साज-सज्जा, रंगों का मेल, प्रस्तुति आकर्षक रही। बच्चों ने अपने हुनर का इस्तेमाल कर साधारण सामग्री से भी नए व्यंजन तैयार किए। उसकी खुशबू और सजावट ने प्रतियोगिता को खास बना दिया।
04 अक्टूबर / मंथन मित्तल





