Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान का आयोजन

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान का आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान का आयोजन

    By Vinod Mittal10/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा 3 अक्टूबर को लायंस सेवा सप्ताह अंतर्गत ग्राम खहरकुड़ा, मडवारानी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त स्वच्छता अभियान में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल क्लब के सदस्यों सहित ग्रामवासियो ने अपनी सहभागिता देते हुये ग्राम एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
    इस अवसर पर लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्यों ने स्वयं श्रमदान करते हुए आसपास के क्षेत्रों से कचरा एवं गंदगी हटाई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में सदैव स्वच्छता बनाए रखेंगे, न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को गंदगी करने देंगे।
    इस स्वच्छता अभियान के अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि हमारा गांव और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा, तो इसका सीधा लाभ हम सभी के स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित निपटारा करने का आग्रह किया।
    लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने स्वच्छता पखवाड़ा में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को आभार प्रकट करते हुये कहा कि इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को यह संदेश देना रहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी है।
    उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सचिव लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना, लायन सुभाष चंद अनंत, लायन पार्वती दास एवं अन्य लायन सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

    03 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    Related Posts

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    10/03/2026

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    10/03/2026

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    10/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/03/2026

    (कोरबा) लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान का आयोजन

    कोरबा (मंथन) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा 3 अक्टूबर को लायंस सेवा सप्ताह अंतर्गत ग्राम…

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.