Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज
    कोरबा

    (कोरबा) वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेन्द्र पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ डभरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
    * हादसे की जड़ मानी जा रही सुरक्षा से समझौता और प्रोडक्शन का दबाव
    औद्योगिक सुरक्षा विभाग की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अधिकृत रिपोर्ट के अनुसार उत्पादन बढ़ाने के दबाव में सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया।
    * लोड में भारी वृद्धि
    जानकारी के अनुसार हादसे के समय बॉयलर का लोड 350 मेगावाट से सीधे 590 मेगावाट कर दिया गया था।
    * तकनीकी विफलता
    बताया जा रहा हैं की अचानक लोड बढ़ने से ईधन-हवा का संतुलन बिगड़ा और फर्नेस का दबाव बढ़ने से वाटर ट्यूब बॉयलर फट गया।
    * चेतावनी की अनदेखी
    बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के संकेत मिलने के बाद भी काम नहीं रोका गया था।
    * हादसे में अब तक 20 मजदूर मृत-16 गंभीर घायल
    इस हृदयविदारक घटना में अब तक 20 श्रमिकों की जान जा चुकी है। मृतकों में छत्तीसगढ़ सहित यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर शामिल हैं। मृतकों में 1. थांडा राम लहरे छत्तीसगढ़, 2. नदीम अंसारी कानपुर, 3. उधाब सिंह यादव छत्तीसगढ़, 4. रितेश कुमार बिहार, 5. अमृत लाल पटेल छत्तीसगढ़, 6. तरुण कुमार ओझा झारखंड, 7. आकिब खान बिहार, 8. सुसांता जना प. बंगाल, 9. अब्दुल करीम झारखंड, 10. शेख सैफुद्दीन प. बंगाल, 11. पप्पू कुमार उत्तर प्रदेश, 12. अशोक परहिया झारखंड, 13. मानस गिरी प. बंगाल, 14. बृजेश कुमार उत्तर प्रदेश, 15. रामेश्वर महिलांगे छत्तीसगढ़, 16. कार्तिक महतो प. बंगाल, 17. शिबनाथ मुर्मू प. बंगाल, 18. चितरंजन डोली मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, 19. दीपांकर सिंह मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल, 20. राजू राम, सोनभद्र यूपी आदि शामिल है।
    * घायलों की स्थिति
    जानकारी के अनुसार अन्य 16 घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
    * मुआवजे और सहायता की घोषणा
    प्रशासनिक हस्तक्षेप और आक्रोश को देखते हुए मुआवजे का ऐलान किया गया है।
    पक्ष सहायता राशि (मृतक परिजन) अन्य लाभ
    वेदांता प्रबंधन ₹35 लाख परिवार के एक सदस्य को नौकरी
    राज्य सरकार ₹5 लाख
    केंद्र सरकार ₹2 लाख
    गंभीर घायलों को ₹15 लाख और स्वस्थ होने तक पूर्ण वेतन दिया जाएगा।
    * मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
    कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट 30 दिनों में पेश करनी होगी। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    * चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने जताया दुख
    वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा हैं की “पीड़ित परिवार मेरे अपने परिवार जैसे हैं। हादसे से मैं अत्यंत व्याकुल हूं और प्रभावितों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

    17 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत
    Next Article (कोरबा) बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर जिले में मचा घमासान

    Related Posts

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    04/23/2026

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    04/23/2026

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    04/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के कोरबा-पूर्व में बसी सीएसईबी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा टल…

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    (कोरबा) मृत शिक्षक को ग्राम सभा प्रभारी बनाए जाने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.