कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम केंदई के पुल से आरक्षक सुनील बेक लापता हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार घटित घटना के लगभग 72 घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है। मृतक सुनील सरगुजा जिले में थाना प्रेमनगर अंतर्गत तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय हैं की 23 अक्टूबर को आरक्षक की बाइक पुल पर खड़ी मिली। बाइक के पास ही उसका मोबाइल, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड भी बरमाद हुआ। घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर आरक्षक के नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम पुलिस स्टाफ ने बाइक और दस्तावेज बरामद किए, जिसके आधार पर नदी में छलांग लगाने की आशंका बलवती हुई। दस्तावेजों से बाइक आरक्षक का होना मालूम पड़ा। इसके बाद आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।
लगभग 72 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने आरक्षक के शव को बरामद किया। पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम प्रकिया के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
27 अक्टूबर / मंथन मित्तल





