Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इरकॉन के निर्माणाधीन क्षेत्र में बही सडक़-20 एकड़ कृषि भूमि लबालब
    कोरबा

    (कोरबा) इरकॉन के निर्माणाधीन क्षेत्र में बही सडक़-20 एकड़ कृषि भूमि लबालब

    By Vinod Mittal07/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * डोंगाआमा-फत्तेगंज मार्ग हुआ ठप्प
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कोरबा सब डिवीजन अंतर्गत ग्रामीण इलाके में इंडियन रेलवे कन्स्ट्रक्शन का रेलवे ट्रेक बिछाने का काम चल रहा है। इसी बीच क्षेत्र में उसके द्वारा बनायी गई एक सडक बह गई। इसके नजीते आसपास की 20 एकड़ कृषि भूमि में पानी भर गया। वहीं डोंगाआमा-फत्तेगंज मार्ग पर आवागमन ठप्प हो गया। लोगों को अपने गंतव्यों को जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है।
    इस बारे में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इरकॉन द्वारा कोरबा जिले में रेलवे ट्रेक बिछाने का काम लिया गया है। यह रेल कॉरीडोर का एक हिस्सा है। बताया गया कि इसका अधिकांश भाग ग्रामीण क्षेत्र से होकर जा रहा है। इरकॉन को इस काम के अंतर्गत क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं भी देना है। जानकारी मिली कि रेलवे ट्रेक के निर्माण का काम वर्तमान में जारी है। संबंधित इलाके में लोगों को कनेक्टिविटी देने की जिम्मेदारी इरकॉन की है। इसके हिसाब से उसने सर्विस रोड तैयार की थी। बारिश के दौर में हाल में ही यह सडक बह गई। बड़ा हिस्सा बारिश की भेंट चढऩे के साथ बर्बाद हो गया। चित्रों में यह साफ नजर आ रहा है।
    बताया गया कि अतिवृष्टि से कटी हुई सडक के रास्ते से पानी की बड़ी मात्रा आसपास के किसानों के खेतों तक पहुंच गई। इससे 20 एकड़ की कृषि भूमि बरसाती पानी से लबालब हो गई। उसके चलते खरीफ सीजन के लिए किसानों ने जो तैयारी की थी, उस पर बट्टा लग गया। इस घटनाक्रम से किसानों के साथ ग्रामीण दोनों ही परेशान है। दूसरी तरफ डोंगाआमा-फत्तेगंज मार्ग के कटाव होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग के आसपास के हजारों की आबादी निवास करती है। अलग-अलग कार्यों से विद्यार्थियों सहित आम लोगों का आना-जाना हर दिन होता है। मौजूदा हालत में उनके सामने चुनौतियां पेश आयी है।

    25 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनपद पंचायत लेखापाल मनीष देवांगन का आकस्मिक निधन
    Next Article (कोरबा) जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.