Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    कोरबा

    (कोरबा) जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    By Vinod Mittal07/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गोकुल नगर में गूंजे जय जगन्नाथ के जयकारे
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (वापसी रथयात्रा) श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शाम 4 बजे अस्थायी मौसी के घर (एमआईजी-30) से बैंड-बाजों और जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच रथयात्रा प्रारंभ हुई।
    रथयात्रा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों व जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। कॉलोनी भ्रमण के बाद रथयात्रा श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
    मंदिर समिति के अध्यक्ष डी.के. सक्सेना ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा हर वर्ष श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी कॉलोनीवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।

    25 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) इरकॉन के निर्माणाधीन क्षेत्र में बही सडक़-20 एकड़ कृषि भूमि लबालब
    Next Article (कोरबा) इंटरस्टेट बसों की कनेक्टिविटी वाले कटघोरा बस स्टैंड में गंदगी की भरमार

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    कोरबा (मंथन) मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी)…

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    (कोरबा) ग्राम सेमरहा में डीएमएफ मद के 20 लाख से निर्मित्त पुलिया छतिग्रस्त

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.