कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। इसी क्रम में 4 हितग्राहियों को श्रद्धांजलि राशि प्रदान की गई।
परिवार के मुखिया की मृत्यु होने और मृतक की आयु 60 वर्ष से कम होने की स्थिति में पात्र गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए करीब 20 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस दौरान हितग्राहियों को बताया गया कि सहायता राशि से संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब एक माह बाद स्वीकृत राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी। आर्थिक संकट के बीच सहायता राशि की स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों और उनके परिजनों में राहत की भावना देखने को मिली। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुश्किल समय में मिलने वाली यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए काफी मददगार साबित होगी।
04 सितंबर / मंथन मित्तल





