Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) योजनान्तर्गत लंबित ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें बैंक – अपर आयुक्त
    कोरबा

    (कोरबा) योजनान्तर्गत लंबित ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें बैंक – अपर आयुक्त

    By Vinod Mittal02/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर बैंकों की बैठक हुई आयोजित
    * लंबित ऋण प्रकरणों की हुई समीक्षा
    * प्रकरणों का तत्काल निराकरण किये जाने हेतु बैंकों को दिये गये निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में बैंको की बैठक लेकर पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, समीक्षा करते हुए अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने लंबित प्रकरणों पर अफसोस जाहिर करते हुए बैंकों को निर्देश दिये कि योजना के अंतर्गत लंबित सभी ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराये ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ संबंधित हितग्राहियों को त्वरित रूप से प्राप्त हो सके।
    भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शहरी पथ विक्रेताओं को 15 हजार रूपये का बिना गारंटी वाला कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है, फिर बाद में 25 हजार रूपये एवं 50 हजार रूपये के ऋण 07 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किये जाते हैं, इस योजना का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना, डिजिटल लेन-देन का बढ़ावा देना एवं पथ विक्रेताओं को हुए आर्थिक नुकसान से उबरना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।
    कलेक्टर श्री दुदावत के मार्गदर्शन व आयुक्त श्री पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में निगम कार्यालय में आयोजित बैंकों की बैठक में योजनांतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा अपर आयुक्त विनय मिश्रा के द्वारा की गई, इस मौके पर उपायुक्त नीरज कौशिक, बैंकों के प्रबंधकगण तथा जिला शहरी विकास अभिकरण के जिला मिशन प्रबंधक मनीष भोई उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान श्री भोई ने बताया कि वर्तमान में शासन के लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न बैंकों में 12980 हितग्राहियों के ऋण आवेदन आनलाईन जमा कराये गये हैं, जिसमें से 10153 हितग्राहियों का ऋण आवेदन बैंकों के द्वारा स्वीकृत किये गये हैं, वहीं 9615 हितग्राहियों को अब तक योजना से ऋण वितरण कर लाभान्वित किया जा चुका है।
    अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने शेष लंबित प्रकरणों पर अफसोस जाहिर करते हुए संबंधित बैंकों को निर्देशित किया कि वे शासन की इस महती व जनकल्याणकारी योजना को गंभीरता से लें तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में अपना सहयोग दें। उन्होने बैंको से कहा कि शेष लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण हेतु बैंक त्वरित आवश्यक कार्यवाही कराये तथा प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें ताकि शासन की मंशा के अनुरूप हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किया जा सके।

    18 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वार्ड क्र. 28 एवं 27 में होंगे 72 लाख रू. के नये विकास कार्य
    Next Article (कोरबा) जिले में आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.