Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    कोरबा

    (कोरबा) क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में बालको का महत्वपूर्ण योगदान- कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    By Vinod Mittal07/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्थापित और संचालित वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने स्थानीय समुदाय को समर्पित चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। उक्त लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर पार्क का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर बालको के मुख्य कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार लगभग 13,000 वर्ग फुट में विकसित यह पार्क पहले एक अनुपयोगी एवं कचरा-प्रभावित क्षेत्र था, जिसे विकसित कर बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आधुनिक सामुदायिक स्थल के रूप में परिवर्तित किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, एक्यूप्रेशर पाथवे, हरित लॉन तथा परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए अरेका पाम का रोपण किया गया है। पार्क के रखरखाव को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा संचालित जल आपूर्ति प्रणाली भी स्थापित की गई है।
    लोकार्पण के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पार्क का भ्रमण कर बच्चों के खेल उपकरण, ओपन जिम, एक्यूप्रेशर पाथवे, हरित लॉन तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही समुदाय के लिए विकसित इस जनहितकारी पहल की सराहना की।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि “बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक भवन, नाली निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से कंपनी क्षेत्र की उन्नति और तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। कोरबा में औद्योगिक विकास के कारण प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।” विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि “बालको निरंतर क्षेत्र के विकास को नई गति दे रहा है। सामुदायिक भवन, आधुनिक पार्क, सड़क निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में कंपनी का महत्वपूर्ण योगदान है। कंपनी द्वारा किए गए कार्य क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।”
    इस अवसर पर परसाभाठा क्षेत्र के पार्षद बद्री किरण ने चिल्ड्रेंस पार्क को लेकर बालको के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बालको आसपास के क्षेत्रों में निरंतर जनहितकारी कार्य कर रहा है। उन्नति परियोजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मशरूम उत्पादन, कोसाकारी सहित विभिन्न आजीविका कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों के उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने नागरिकों से पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह सामुदायिक संपत्ति है और इसकी देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
    यह पहल समुदाय के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हाल के महीनों में कंपनी ने सामुदायिक भवन, सड़क, पार्क एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं को पूर्ण कर स्थानीय प्रशासन एवं समुदाय को समर्पित किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको आसपास के क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार तथा सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    29 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान

    Related Posts

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    09/27/2026

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    09/27/2026

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) जेल भेजने की धमकी देकर ऑनलाइन रूपए लेने का आरोप

    * रजगामार पुलिस चौकी के एक सिपाही पर हुई कार्यवाही कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार…

    (कोरबा) महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने

    (कोरबा) इंडियन पब्लिक स्कूल चैतमा में स्वास्थ्य जागरूकता अंतर्गत हुआ दंत परीक्षण

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.