Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) त्रैवार्षिक अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े सात प्रस्ताव पारित
    कोरबा

    (कोरबा) त्रैवार्षिक अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े सात प्रस्ताव पारित

    By Vinod Mittal11/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ओपीएस, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की उठी मांग
    कोरबा (मंथन) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के त्रैवार्षिक अधिवेशन में श्रमिकों के अधिकारों और लंबित समस्याओं पर मंथन के साथ नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसईसीएल से जुड़े प्रतीक पाण्डेय को जिलाध्यक्ष तथा बिजली क्षेत्र के केदारनाथ राठौर को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए।
    जेआरसी क्लब एसईसीएल कोरबा में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद नगर में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि, बीएमएस के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, महापौर संजू देवी राजपूत, लक्ष्मण चंद्रा और एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन में कोयला कर्मियों की रविवार की ड्यूटी पुन: शुरू करने, सफाई कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी का लाभ देने तथा बिजली कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 21 हजार और 18 हजार रुपये करने, बालको में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू औद्योगिक विवाद अधिनियम (आईडी एक्ट) लागू करने तथा बीएमएस पदाधिकारियों की कथित प्रताड़ना रोकने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।
    मुख्य वक्ता बीएमएस छत्तीसगढ़ के महामंत्री शंखध्वनि सिंह बनाफर और डी. वेंकट राव ने श्रमिक हितों पर विचार रखे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कैलाश नाहक का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। अध्यक्षता अजय मिश्रा ने की तथा संचालन नवरतन बरेठ ने किया। आगामी तीन वर्षों के लिए गठित कार्यकारिणी में एक कार्यकारी अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, पांच सहमंत्री, एक कार्यालय मंत्री, एक प्रचार मंत्री और दस कार्यकारी सदस्य चुने गए। जिले में पांच तहसील संयोजक भी बनाए गए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिकहित के सिद्धांतों पर संवाद एवं संगठनात्मक प्रयासों से समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए काम करेगा।

    05 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) उमेंदीभाठा-दर्री सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग
    Next Article (कोरबा) दीपका में कल्याण मंडप, विद्यालय व खेल परिसर की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    11/05/2026

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    11/05/2026

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    11/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/05/2026

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    * सत्यम साहू पसान तो सुरेंद्र यादव संभालेंगे सीएसईबी चौकी कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस विभाग…

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    (कोरबा) दीपका में कल्याण मंडप, विद्यालय व खेल परिसर की मांग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.