Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कलेक्टर ने शिक्षक बनकर छात्रों की ली कक्षा
    कोरबा

    (कोरबा) कलेक्टर ने शिक्षक बनकर छात्रों की ली कक्षा

    By Vinod Mittal10/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * पढ़ाई और विद्यालय की सुविधाओं पर किया संवाद
    * ग्राम तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण
    * बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं
    * सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
    कोरबा (मंथन) विद्यालय में छात्रों के बीच पहुंचकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने न केवल उनकी पढ़ाई का जायजा लिया, बल्कि स्वयं शिक्षक बनकर गणित के सवाल हल कराए और अंग्रेजी के पाठ पढ़वाकर उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत कर पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, भोजन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    * कलेक्टर बने शिक्षक, ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल देकर छात्रों की परखी समझ
    कलेक्टर श्री दुदावत ने प्राथमिक शाला तरदा एवं सराईसिंगार में बच्चों के साथ कक्षा में समय बिताया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाए और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी के पाठ पढ़वाए और उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया, जिससे उनकी पढ़ने और समझने की क्षमता का जायजा लिया। सराईसिंगार प्राथमिक शाला की कक्षा पांचवीं में वे बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीयता से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, मन लगाकर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी चर्चा की।
    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों प्राथमिक शालाओं में दर्ज एवं उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या, गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति, सुबह के नाश्ते तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तरदा प्राथमिक शाला की शिक्षिका को बच्चों को अंग्रेजी के पाठ पढ़ाने के साथ उसका हिंदी में अर्थ एवं अनुवाद भी सरल तरीके से समझाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझ सकें।
    कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
    सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।’
    * आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश
    कलेक्टर श्री दुदावत ने तरदा व सराईसिंगार शाला परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यकताओं तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सुबह का नाश्ता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    31 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Next Article (कोरबा) कैबिनेट मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    Related Posts

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    10/31/2026

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    10/31/2026

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा…

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.