Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत

    By Vinod Mittal10/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्र के पुनर्वास स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    * पुनर्वास स्थलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
    * एसईसीएल के पुनर्वास स्थलों में सड़क, पेयजल, पानी निकासी जैसी सुविधाओं को सुनियोजित रूप से विकसित करने किया निर्देशित
    * सभी पुनर्वास स्थलों के लिए विस्तृत विकास कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध निर्माण के निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने एसईसीएल के कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका क्षेत्र में खदान विस्तार के लिए अधिग्रहित किए जाने वाले ग्रामों के पुनर्वास हेतु चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुनर्वास स्थलों में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी स्थानों पर बुनियादी सुविधाओं का बेहतर विकास सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पुनर्वास स्थलों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित किया जाए, जहां विस्थापित होने वाले परिवारों को सड़क, पेयजल, नाली, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अधिग्रहित ग्राम पाली-पड़निया के लिए ग्राम तरदा के जंगलपारा में विकसित किए जा रहे पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया। इसी तरह एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के अधिग्रहित ग्राम भिलाईबाजार के लिए ग्राम बिरदा तथा ग्राम नरईबोध के लिए गेवरा-इमलीछापर रोड स्थित ग्राम जहराजेल एवं अधिग्रहित ग्राम रलिया के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना के लिए ग्राम दर्री में विकसित किए जा रहे स्थल का भी निरीक्षण किया।
    कलेक्टर ने ग्राम तरदा जंगलपारा स्थित पुनर्वास स्थल पर भूखंड के जमीनी स्तर का समतलीकरण, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था तथा पहुंच मार्ग निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बिरदा, जहराजेल एवं दर्री स्थित पुनर्वास स्थलों में भी जमीन समतलीकरण, सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसईसीएल के अधिकारियों को सभी स्थलों पर कार्यों की गति बढ़ाने तथा विस्तृत विकास कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध ढंग से निर्माण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि पुनर्वास स्थलों का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाए तथा वहां निवास करने वाले परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने पुनर्वास स्थलों की बेहतरी के लिए अन्य उपयोगी गतिविधियों को भी विकास प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक प्रयोजन के लिए पार्क एवं खेल मैदान विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया, ताकि पुनर्वास ग्रामों में रहवासियों को बेहतर सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं मिल सकें।
    पुनर्वास स्थलों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमिगत जलस्रोतों के अतिरिक्त कैनाल के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जल के स्थायी प्रबंध की संभावनाओं पर कार्य करने को कहा। साथ ही राजस्व अधिकारियों को सभी पुनर्वास स्थलों का सीमांकन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों को निर्धारित योजना के अनुरूप आगे बढ़ाया जा सके।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिग्रहित ग्रामों के विस्थापन की प्रक्रिया पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना स्थल पूरी तरह तैयार होने तथा वहां आवश्यक सुविधाएं विकसित होने के बाद ही प्रारंभ की जाए। उन्होंने इस अवधि में परिसंपत्तियों के मापन का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संबंधित क्षेत्रों के महाप्रबंधक, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    31 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर ने शिक्षक बनकर छात्रों की ली कक्षा

    Related Posts

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    10/31/2026

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    10/31/2026

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा…

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.