Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ ₹26.17 करोड़ के 2 उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ ₹26.17 करोड़ के 2 उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ

    By Vinod Mittal10/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
    कोरबा (मंथन) कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और सड़क अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 2 उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। दर्री बराज-बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ और दर्री-सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला में ₹9.11 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
    * बेलगिरी नाला पर संकरे पुल की जगह बनेगा उच्चस्तरीय पुल
    ग्राम कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वर्तमान पुल संकरा होने के कारण आवागमन में परेशानी होती थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को देखते हुए ₹9.11 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। आज कार्य का शुभारंभ होने के साथ इसका निर्माण शुरू हो रहा है।
    उन्होंने कहा कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिल सके।
    * अहिरन नदी पर पुल बनने से भारी वाहनों का घटेगा दबाव
    दर्री बराज-बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का भी शुभारंभ किया गया। बरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि लगभग ₹85 करोड़ की लागत से बरमपुर मोड़ से दर्री बराज तक नई सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है। इसी मार्ग पर पुल बनने से सड़क संपर्क और आवागमन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक लगभग ₹30 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। सड़क और पुल निर्माण कार्य पूरे होने पर बरमपुर क्षेत्र से भारी वाहन दर्री के रास्ते कटघोरा और बालको रिंग रोड की ओर जा सकेंगे। इससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि बेहतर सड़कें, मजबूत पुल और सुगम यातायात व्यवस्था कोरबा के विकास की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को भी लाभ होगा।
    उक्त कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, हीरू जायसवाल, श्रीमती देवकी साहू, भानु यादव, ओमप्रकाश पटेल, रामधन पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

    30 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी
    Next Article (कोरबा) 6 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 13 टुकड़ों में 5.6 करोड़ मंजूर

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    10/31/2026

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    10/31/2026

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच…

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.