Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    By Vinod Mittal10/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मदवानी व करतला में होगी वसूली
    * जनपद सीईओ ने एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन
    * 6 लाख व 4 लाख रुपए अग्रिम राशि लौटाना होगा
    कोरबा (मंथन) जिला खनिज न्यास मद से पंचायत के विकास कार्यों के लिए शासकीय धनराशि अग्रिम जारी होने के बाद भी सरपंच सचिव कार्य लटका रहे हैं। पहली किश्त जारी होने के बाद भी कहीं विद्यालय के अहाता का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो कहीं सामुदायिक भवन का काम अधूरा पड़ा है। करतला जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदवानी चारमार और करतला में सामने आए इन दो मामलों में जांच के बाद जनपद सीईओ ने संबंधित सरपंच-सचिव से अग्रिम राशि की वसूली के लिए कोरबा एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा है। विडंबना यह है कि नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्यों में प्रगति नहीं आई और अब तक संबंधितों पर कार्रवाई भी नहीं हो सकी है।
    * 6 लाख मिलने के बाद भी विद्यालय का अहाता नहीं बनने का आरोप
    ग्राम पंचायत मदवानी चारमार के माध्यमिक शाला चारमार मदवानी में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 15 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण की स्वीकृति 7 अक्टूबर 2024 को दी गई थी। इसके लिए ग्राम पंचायत को 6 लाख रुपए अग्रिम जारी किए गए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। जनपद पंचायत करतला की ओर से सरपंच और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके बावजूद न तो जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही काम शुरू कराया गया। अंतिम नोटिस के बाद भी स्थिति नहीं बदलने पर जनपद सीईओ ने पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत कार्यवाही और छह लाख रुपए की वसूली के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा है।
    * 4 लाख की किश्त के बाद भी अधूरा यादव समाज का भवन
    ग्राम पंचायत करतला में वर्ष 2025-26 के दौरान यादव समाज के लिए 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण स्वीकृत किया गया था। इसके लिए 4 लाख रुपए अग्रिम दिए गए, लेकिन भवन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठकों में सरपंच और सचिव ने 3 माह के भीतर काम पूरा कराने की बात कही थी। इसके बावजूद निर्माण अधूरा रहने से यादव समाज को भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनपद पंचायत की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कार्य की प्रगति को लेकर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सरपंच-सचिव के विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत कार्यवाही और चार लाख रुपए की वसूली के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया है।
    * आप नेता की शिकायत पर हुई जांच
    आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री ने दोनों ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य शुरू नहीं होने का मामला उठाया था। उन्होंने अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों को शुरू कराने और संबंधित पंचायतों पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद जनपद पंचायत करतला ने निर्माण कार्यों की प्रगति और खर्च की समीक्षा की। सरपंच-सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन जवाब नहीं मिलने और काम शुरू नहीं होने पर अग्रिम राशि की वसूली के लिए कोरबा एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा गया।
    * एसडीएम की कार्यवाही का इंतजार
    दोनों मामलों में कुल 10 लाख रुपए की अग्रिम राशि जारी होने के बावजूद स्वीकृत निर्माण कार्य अधूरे हैं। जनपद पंचायत ने राशि की वसूली के लिए प्रतिवेदन भेज दिया है। अब संबंधित सरपंच-सचिव से राशि की वसूली और आगे की कार्यवाही को लेकर एसडीएम के स्तर पर निर्णय का इंतजार है।

    27 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न-25 विद्यालयो के 166 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Next Article (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Related Posts

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    10/27/2026

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    10/27/2026

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    10/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.