Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) ग्राम पंचायत तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
    Uncategorized

    (कोरबा) ग्राम पंचायत तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

    By Vinod Mittal10/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रदेश के पंचायतों जनप्रतिनिधियों को भ्रमण कराने का सुझाव
    * सभी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवरता में नवनिर्मित पंचायत भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन का अवलोकन कर उसकी संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की उत्कृष्ट मिसाल है। प्रदेश की अन्य पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी यहां का भ्रमण कराना चाहिए, ताकि वे इन व्यवस्थाओं से प्रेरणा लेकर अपनी पंचायतों में बेहतर सुविधाएं विकसित कर सकें।
    लोकार्पण समारोह में विधायक तुलेश्वर मरकाम, प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रशांत मिश्रा, मनोज चौहान सहित ग्राम पंचायत तिवरता के युवा सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान डॉ. महंत ने पंचायत भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसे ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के प्रयासों की सराहना की।
    डॉ. महंत ने आगे कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों के संचालन का प्रमुख केंद्र होता है। ग्राम पंचायत तिवरता में इसे सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पहल गांवों में प्रशासनिक कामकाज को सुगम बनाने के साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मददगार होती है।
    उन्होंने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और जनप्रतिनिधियों को तिवरता पंचायत भवन का भ्रमण कराया जाए। इससे वे यहां की व्यवस्थाओं को देखकर अपनी पंचायतों में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों का दूसरी पंचायतों में अनुकरण होने से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।
    डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए ग्राम पंचायतों को मजबूत और सुविधायुक्त बनाना जरूरी है। प्रत्येक पंचायत में ऐसा आधारभूत ढांचा होना चाहिए, जहां प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलें। तिवरता जैसे प्रयासों को प्रोत्साहित कर प्रदेश की सभी पंचायतों में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।

    27 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं
    Next Article (कोरबा) कुचैना अंडरब्रिज में बारिश के बाद गड्ढे और अंधेरे से बड़ी परेशानी

    Related Posts

    (कोरबा) बालको के समावेशी विकास मॉडल अंतर्गत 123 ग्रामो में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को अनवरत मिल रहा बढ़ावा

    09/11/2026

    (कोरबा) राजीव गांधी जयंती पर कोरबा में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    08/20/2026

    बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

    08/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.