* जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
* कोरबा निवासी के रूप में की गयी पहचान
कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार जीपीएम में एक बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ललित यादव नामक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसकी पहचान कोरबा जिले पाली निवासी के रूप में की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़ी के पास हुआ। बुलेट से अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
* जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान हुई मृत्यु
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सको ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
* पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतक की पहचान ललित यादव के रूप में की हैं। वह कोरबा जिले के पाली का निवासी बताया जा रहा हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।
27 अक्टूबर / मंथन मित्तल





